Online Ganna Parchi Calendar | यूपी ऑनलाइन गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें | caneup.in e Ganna Online | UP चीनी मील & वेबसाइट विवरण | उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर | सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं तथा पोर्टल आरम्भ किये जाते हैं। इसी तरह हाल ही में ही राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए गन्ना पर्चा कैलेंडर (Ganna Parchi Calendar) देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा जारी कर दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के गन्ना खेती करने वाले किसान अपनी गन्ना खेती से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर आप भी अपने समय की बचत करना चाहते हैं और गन्ने के बारे में संपूर्ण जानकारी घर बैठे ही प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन गन्ना पर्ची कैलेंडर आसानी से देख सकते हैं।
(caneup.in) Ganna Parchi Calendar
राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के गन्ना खेती करने वाले किसानों के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से वह गन्ना से संबंधित सभी जानकारी जैसे के सर्वे, पर्ची निर्माण, तोल भुगतान एवं विकास संबंधित समस्याएं प्राप्त कर सकते हैं। अब किसानों को इन सभी विषयों के बारे में जानकारी लेने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं वह घर बैठे ही गन्ना पर्ची कैलेंडर के माध्यम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी Ganna Parchi Calendar देखना चाहते हैं तो आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देखना होगा।
गन्ना पर्ची कैलेंडर का उद्देश्य
जैसे कि हम सब जानते हैं पहले प्रदेश के लोगों को गन्ना के भुगतान से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे ऐसे में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और उनका समय भी बर्बाद होता था इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार द्वारा गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकार गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देख कर सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैंऐसे में उनका समय भी बर्बाद नहीं होगा और उन्हें विभिन्न कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
Ganna Parchi Calendar In Highlights
पोर्टल का नाम | caneup.in | गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 |
किसके द्वारा शुरू किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
पोर्टल का उद्देश्य | गन्ना खेती से संबंधित जानकारियां प्रदान करना |
पोर्टल के लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
पोर्टल का लाभ | सभी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराना |
विभाग | चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग |
अधिकारिक वेबसाइट | www.caneup.in |
पोर्टल के तहत जानकारियां | सर्वे, पर्ची निर्माण, तोल भुगतान तथा विकास संबंधित समस्याएं |
गन्ना पर्ची कैलेंडर के लाभ तथा विशेषताएं
- गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चीनी मिल से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की कई समस्याओं का हल किया जा सकता है।
- गन्ना पर्ची कैलेंडर के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
- पर्ची की सारी जानकारी सीधे किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। जिससे कि बिचौलियों का काम खत्म हो जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान गन्ना बेचने से संबंधित सारी जानकारी, सर्वेक्षण डाटा, गन्ने से संबंधित कैलेंडर, मूल कोटा आदि प्राप्त कर सकते हैं।
- पोर्टल के माध्यम से लगभग 50 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- सरकार द्वारा गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए एक ऐप भी आरंभ किया गया है।
- इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से गन्ना किसानों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
- किसानों को गन्ना पर्ची, बेसिक कोटे की जानकारी के लिए पक्का कैलेंडर दिया जाता है।
- अगर कैलेंडर खो जाए या नष्ट हो जाए तो किसानों को परेशानी उठानी होती है। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इंटरनेट की सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।
- पहले भी किसानों को पर्ची की जानकारी विभाग की वेबसाइट से मिल जाती थी।लेकिन अब किसानों के लिए विभाग ने e ganna app गन्ना एप शुरू किया है।
- गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना हैं कि 28 लाख किसानो को इस गन्ना ऐप से जुड़ा गया है और इस बार 64 करोड़ क्विंटल से बढ़कर 112 करोड़ क्विंटल गन्ने की पिराई हुई हैं।
हायल गन्ना पर्ची क्या है?
गन्ना विभाग की तरफ किसानों को गन्ना पर्ची भेजी जाती है। इसकी गन्ना डालने की वैधता तीन दिन होती है। इसके उपरांत पर्ची हायल यानि ओवरडेट हो जाती है। इसके बाद किसानों को यह पर्ची शुगर मिल या गन्ना समिति में जमा करनी होती थी। बाद में जमा की गई पर्ची को दोबारा जारी कराने के लिए गुहार लगानी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा। पर्चियों की तारीख स्वत: ही ईआरपी के माध्यम से परिवर्तित हो जाएगी और इसका मेसेज किसान के मोबाइल पर पहुंच जाएगा। इसके क्रमांक के आगे एच लिखा होगा।
उत्तर प्रदेश के चीनी मील व उनकी वेबसाइट का विवरण
उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में 113 चीनी मील कार्य कर रहे हैं। इन्हीं चीनी मील द्वारा गन्ना विकास एवं वितरण संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग वेबसाइट लांच की गई है जो कि कुछ इस प्रकार हैं।
गन्ना पर्ची कैलेंडर ( Ganna Parchi Calendar) ऑनलाइन कैसे देखें
राज्य के जो इच्छुक किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है
- सर्वप्रथम आपको चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया फिर खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में कैप्चा कोड दर्ज करके View के बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे District, Factory, Village तथा Grower दर्ज करनी है।
- दर्ज करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
- फॉर्म में आपको नीचे कुछ विकल्प दिखाई देंगे उन विकल्प में से आपको गन्ना कैलेंडर के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आपके सामने गन्ना कैलेंडर खुलकर आ जाए।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फोन पर नीचे बटन से डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको Install के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आपके मोबाइल में E Ganna एप डाउनलोड हो जाएगी।
Helpline Number
Toll Free Number- 1800-121-320,1800-103-5823