मुख्यमंत्री कन्या सहयोग योजना 2023 Update : यहां देखें आप योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या सहयोग योजना विवरण

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 का लाभ बीपीएल परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं को दिया जाता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। Rajasthan kanya shadi sahyog Yojana 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sje.rajsthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। पात्र अभ्यर्थी को राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी अपनी पात्रता सुनिश्चित करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आप सभी व्यक्ति जानते होंगे कि भारत के प्रत्येक राज्य द्वारा समय-समय पर कन्याओं को बढ़ावा देने के लिए नई-नई प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जाती है इस बार राजस्थान द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सहयोग योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत कन्याओं को आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। जिससे कि वह कन्याएं अपने जीवन को और भी अच्छा बना सके यदि आप इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को दिया जाएगा एवं इस योजना के लिए क्या-क्या दस्तावेज की जरूरत है इसकी पूरी जानकारी यहां नीचे देख सकते हैं।

Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023 Eligibility

  1. राजस्थान कन्या शादी सहयोग एवं उपहार योजना 2023 के लिए पात्रता इस प्रकार रखी गई है।
  2. राजस्थान कन्या सहयोग योजना 2023 का लाभ केवल राजस्थान की मूल निवासियों को ही दिया जाएगा।
  3. Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023 के लिए आवेदक विवाह योग्य कन्या के माता-पिता या संरक्षक होंगे।
  4. सहयोग एवं उपहार योजना 2023 को केवल 18 वर्ष या अधिक आयु की किन्हीं 2 कन्या संतानों के विवाह हेतु लागू किया गया है।
  5. राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना 2023 के लिए समस्त वर्गों के बीपीएल परिवार पात्र हैं।
  6. राजस्थान सहयोग एवं उपहार योजना 2023 के लिए सभी वर्गों के अंत्योदय परिवार भी पात्र हैं।
  7. राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना 2023 के लिए आस्था कार्ड धारी परिवार भी पात्र हैं।
  8. इस योजना अंतर्गत आर्थिक दृष्टि से ऐसी कमजोर विधवा महिलाओं की पुत्री के विवाह हेतु अनुदान के लिए पात्रता निम्न अनुसार रखी गई है।
    • महिला जिसके पति की मृत्यु हो गई हो तथा उसने पुनर्विवाह नहीं किया है।
    • विधवा की वार्षिक आय हर स्रोत से 50000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • परिवार में 25 वर्ष व इससे अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य परिवार में नहीं होना चाहिए।
  9. ऐसी विवाह योग्य कन्या जिसके माता-पिता दोनों का देहांत हो चुका है तथा उसकी देखभाल करने वाली संरक्षक विधवा महिला द्वारा आवेदन किया जा सकता है। संरक्षक की वार्षिक आय हर स्रोत से 50000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  10. ऐसी विवाह योग्य कन्या जिसके माता-पिता दोनों कोई भी जीवित नहीं है तथा परिवार के किसी भी सदस्य की आय 50000 रुपए वार्षिक से अधिक नहीं है, के विवाह हेतु किसी संरक्षक द्वारा आवेदन किया जा सकता है।
  11. जिन कन्या संतानों के विवाह हेतु राज्य सरकार के द्वारा पूर्व में संचालित सहयोग योजना अथवा विधवा पुत्री के विवाह हेतु सहायता अनुदान राशि प्राप्त की जा चुकी है। उन कन्या संतानों को भी इस नवीन योजना में अधिकतम संतानों की गिनती में सम्मिलित माना जाएगा।

Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2023 Required Documents

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2023 के लिए पात्रता की जानकारी ऊपर उपलब्ध करवा दी गई है। यदि इसके लिए आप पात्र हैं, तो आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार है।

  1. मूल निवास प्रमाण पत्र /मतदाता पहचान पत्र /राशन कार्ड की फोटो प्रति।
  2. बैंक खाता संख्या व पासबुक फोटो प्रति।
  3. आधार कार्ड व जन आधार कार्ड।
  4. विवाह प्रमाण पत्र।
  5. शेक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र।
  6. जाति प्रमाण पत्र।
  7. शपथ पत्र।
  8. वर वधु का जन्म प्रमाण।
  9. विवाह योग्य कन्या के माता-पिता की मृत्यु होने पर माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  10. विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र /विधवा पेंशन योजना (पी.पी.ओ.) की फोटो प्रति।
  11. बी.पी.एल. कार्ड अन्तोदय कार्ड /आस्था कार्ड।
आधिकारिक वेबसाइटClick here
योजना का नाम कन्या सहयोग योजना
राज्य का नाम राजस्थान
उद्देश्य कन्या को आर्थिक मदद करना
धनराशि51000 रुपए विवाह के समय
अपने दोस्तों को भेजे

Leave a Comment