RBSE Rajasthan Board Result 2025 LIVE: राजस्थान 10वीं, 12वीं का जल्द जारी होगा रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि, बोर्ड द्वारा 20 मई के बाद कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड द्वारा इस संबंध में अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : बिना इंटरनेट ऐसे मिलेगा रिजल्ट

यदि किसी छात्र के पास इंटरनेट नहीं है, तो उसे अपना रोल नंबर लिखकर 56263 या फिर 5676750 पर एसएमएस करना है। रिजल्ट जारी होने पर फोन पर रिजल्ट मिल जाएगा।

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : किस जिले का रहा था सबसे अच्छा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं में बीते वर्ष साइंस में शाहपुर जिले का सबसे अच्छा परिणाम रहा था। यहां 99 .35 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वहीं, आर्टस में जोधपुर ग्रामीण में 98.75 फीसदी बच्चे पास हुए थे। कॉमर्स में बाड़मेर, बूंदी व कोटा समेत अन्य जिलों का परिणाम 100 फीसदी रहा था। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : 12वीं में कितने बच्चों के मिला था फर्स्ट डिविजन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं बोर्ड में बीते वर्ष 71 फीसदी छात्रों ने प्रथम डिविजन प्राप्त किया था। वहीं, यह पहली बार था, जब 50 जिलों का परिणाम एक साथ घोषित किया गया हो। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : बीते वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बीते वर्ष यानि कि साल 2024 में 12वीं और 10वीं के नतीजे अलग-अलग दिन जारी किए गए थे। बोर्ड ने 20 मई को दोपहर 12ः15 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया था। वहीं, कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मई को शाम पांच बजे जारी किया गया था। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : नहीं होगी टॉपर्स की घोषणा

राजस्थान बोर्ड द्वारा इस  बार भी 12वीं टॉपर्स की घोषणा नहीं किए जाने की संभावना है। बीते कुछ वर्षों से बोर्ड द्वारा ऐसा किया जा रहा है। इसके पीछे कारण की बात करें, तो स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट में बहुत-से छात्रों के मार्क्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में बोर्ड द्वारा मेरिट जारी नहीं की जाती है। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : नहीं होगी पुनः परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पुनः परीक्षा का  विकल्प नहीं है। यदि कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है, तो उसे अगले वर्ष ही परीक्षा देनी होगी। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 :कहां चेक करें रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in  पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : पिछले साल क्या रहा था रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ इस प्रकार रहा थाः

लड़के उत्तीर्ण: 260629

लड़कियां उत्तीर्ण: 291160

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक होंगे शामिल

राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट में थ्योरी और प्रैक्टिल, दोनों के अंक शामिल होंगे। ऐसे में छात्रों को कुल 100 में से अंक दिए जाएंगे।  

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

अब सवाल है कि राजस्थान बोर्ड में कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी। आपको बता दें कि यदि किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33 फीसदी से  कम अंक आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा। इसके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : फेल होने पर कब होगी परीक्षा

 यदि कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। छात्र सितंबर 2025  में यह परीक्षा देंगे। इसके लिए छात्रों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, प्रैक्टिल विषय के लिए अलग से शुल्क देना होगा। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : कितने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) द्वारा साल 2025 में 6187 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। इन केंद्रों पर 19 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल और RBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल तक किया गया था।

इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। परिणाम जारी होने पर छात्रों को अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देखना होगा। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में कुल कितने छात्र

इस बार RBSE 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं में 19 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें  कक्षा 10वीं के 11,22,651 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं, 12वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में कुल 8,66,270 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। दोनों कक्षाओं में कुल 19,39,645 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

RBSE कक्षा 10वीं और RBSE 12वीं बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र के इससे कम अंक होते हैं, तो वह संबंधित विषय में फेल माना जाएगा। ऐसा होने पर छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं, दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा। 

RBSE Rajasthan Board Result 2025 : कैसे चेक करें रिजल्ट 

-सबसे पहले छात्रों को RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।

-यहां आरबीएसई 10वीं या 12वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

-अब नए टैब में रोल नंबर व जन्म तिथि आदि विवरण भरें।

-अंत में नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें।

-आपका बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

-इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें या फिर स्क्रीनशॉट ले लें।

अपने दोस्तों को भेजे

Leave a Comment