Bihar Board 10th Result 2023 Date: इस तारीख को आएगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट यहां देखे

Bihar Board 10th Result 2023 , Bihar Board Class 10th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( BSEB ) ने 10वीं यानी मैट्रकि रिजल्ट की तारीख जारी कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 (BSEB 10th Result 2023) जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। इसके अलावा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Bihar Board 10th Exam 2023: कब आएगा 10वीं रिजल्ट

बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। वहींं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर हुई थी। बिहार बोर्ड ने 21 March Ko 12वीं इंटर रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि 10वीं का रिजल्ट भी 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की गई है। उम्मीद है कि बोर्ड एक दो दिन के अंदर BSEB 10th Result 2023 Date की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कर देगा।

Bihar Board 12th Result 2023: इतना रहा इंटर का पास प्रतिशतसंबंधित खबरें

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं इंटर की परीक्षा में कुल 13,04,586 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनमें से 10,91,948 को सफल घोषित किया गया है। बता दें कि इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.7% दर्ज किया गया।

Bihar Board 12th Topper 2023: बीएसईबी 12वीं के टॉपर

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि, आर्ट्स स्ट्रीम में मोहा देशा ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, 12वीं कॉमर्स कैटेगरी में औरंगाबाद की सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। ‌

Bihar Board 12th Scrutiny Exam 2023: स्क्रूटनी के लिए करें अप्लाई

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स 23 मार्च से स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसका रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

अपने दोस्तों को भेजे

Leave a Comment