Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: इंटर रिजल्ट में 83.7 प्रतिशत छात्र सफल, लड़कियों को मिलेंगे 25 हजार रुपए
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates:बिहार बोर्ड (बीएसईबी) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी जा चुके हैं। बिहार इंटर परीक्षा में में इस साल कुल 83.7 फीसद परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस बार 12वी पास करने वाली सभी लड़कियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। छात्र कुछ ही पलों में यहां डायरेक्ट लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए । बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किया जा रहा है।
बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए और लैपटॉप
बिहार बोर्ड ने बताया कि टॉपर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र को एक-एक लाख रुपए, एक लैपटॉप ईबुक रीडर दिया जाएगा। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले छात्र को 75 हजार रुपए, एक लैटटॉप दिया जाएगा। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों 15 हजार रुपए और ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result Declared:बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के परिणाम में 10 लाख छात्र सफल
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 12वीं परीक्षा में कुल 10 लाख छात्र यानी 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। यह सफलता प्रतिशत 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स तीनों संकाय का मिलाकर है।
Bihar Board 12th Result 2023 Declared: बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए
बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैंं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र जल्द ही यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट और टॉपर्स का ऐलान किया जा रहा है।
Bihar Board 12th Result: यहां घोषित किया जा रहा है बिहार बोर्ड का रिजल्ट
Bihar Board inter Result: रिजल्ट घोषित किए जाने का स्थान: सभागार, मुख्य भवन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना। बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र कुछ देर में अपना रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और लाइव हिन्दुस्तान पर चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड कार्यालय पहुंच रहे पदाधिकारी
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित करने के लिए सभी पदाधिकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार, पटना में पहुंच रहे हैं। रिजल्ट और टॉपर्स के नाम कुछ पलों में आपके सामने होंगे।
Bihar Board 12th Result: लाइव हिन्दुस्तान पर सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम अब कुछ देर में लाइव हो जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के साथ यहां रिजल्ट का लिंक दिया जाएगा। रिजल्ट लिंक पर दिख रहे 12वीं आर्ट् रिजल्ट 2023 या 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 या 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर करें। अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट बटन दबाएं और रिजल्ट देखें।
Bihar Board 12th Result: रिकॉर्ड समय में बिहार बोर्ड ने पूरा किया मूल्यांकन
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय 50 दिनों में पूरा किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 123 केंद्रों पर किया गया था। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट अब कुछ ही पलों में ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा रहा है।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड कार्यालय पहुंचने वाले हैं अधिकारी
बिहार बोर्ड आनन्द किशोर के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर आज दो बजे परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड के कार्यालय में सभी प्रमुख अधिकारी और शिक्षा मंत्री कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
Bihar Board 12th Result: इंटर इन वेबसाइटों पर किया जा सकता है जारी
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घड़ी अब नजदीक आ चुकी है। कुछ मिनटों बाद रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, 12वीं कॉमर्स और 12वीं साइंस के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साथ स्टेट लेवल व डिस्ट्रक्ट लेवल टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।
1-biharboardonline.bihar.gov.in
2-results.biharboardonline.com
3-onlinebseb.in
4-secondarybiharboardonline.com
Bihar Board Inter Result 2023 : बीएसईबी इन छात्रों को बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में करेगा फेल
बिहार बोर्ड इंटर में 2 से ज्यादा सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम नंबर वालों को न ग्रेस दी जाएगी, न ही कंपार्टमेंट। वे सीधे फेल माने जाएंगे। उन्हें एक और साल उसी क्लास में पढ़ना होगा। वर्ष 2024 की बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा में बैठना होगा।
Bihar Board : कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान
Bihar Board : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अगर कोई छात्र एक यो दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करने से चूक जाता है तो उसे परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट घोषणा के कुछेक महीनों बाद आयोजित की जाएगी।
Bihar Board 12th Result: इंटर परीक्षा के प्रवेश पत्र से मिलेगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 घोषित होने के साथ ही छात्र यहां लाइव हिन्दुस्तान पर सबसे पहले और आसानी से चेक कर सकेंगे। बस इसके लिए आपको अपना रोल नंबर अपने हाथ मेंं रखना होगा। जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद न हो वे अपना एडमिट कार्ड पहले से रेडी रखें। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक सबसे लाइव हिन्दुस्तान पर आप देख सकेंगे। रिजल्ट के लिए कुछ ही पलों का इंतजार बाकी है।
Bihar Board 12th Result : कन्फर्म! आज दोपहर बाद आएगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट
Bihar Board 12th Result Today : बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर द्वारा आज 21 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। छात्र अपने हाथ में अपना रोल नंबर व रोल कोड लेकर रेडी रहें।
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज घोषित की संभावना
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा परिणाम आज यानी 21 मार्च को शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक सूचना नहीं की गई। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में करीब 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था। पिछले साल इंटर रिजल्ट में सफलता प्रतिशत 80 फीसदी से ज्यादा रही थी। इस बार भी उम्मीद है कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट प्रतिशत में कुछ और सुधार होगा।
Bihar Board 12th Result: बिहार दिवस के चलते रिजल्ट में देरी के कयास
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि रिजल्ट 23 कोई आएगा तो कोई कह रहा इसमें और वक्त लगेगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स बिहार बोर्ड से जल्द रिजल्ट जारी करने की अपील कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि 22 मार्च को बिहार दिवस है जिसके चलते रिजल्ट में देरी हो सकती है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं करता। इंटर रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय के बारे में बिहार बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर ही छात्र भरोसा करें।
Bihar Board 12th Result: इंटर रिजल्ट तिथि पर कोई सूचना नहीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब जारी किया जाएगा? इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अभी तक यानी सोमवार को शाम 6 बजे तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई। उम्मीद है बिहार बोर्ड की ओर जल्द ही इस संबंध में लाखों छात्रों को सूचित किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के लिए करीब 13 लाख परीक्षार्थी इंतजार में हैं।
Bihar Board 12th Result: इंटर रिजलट का अलर्ट/SMS मोबाइल पर ऐसे पाएं
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने का अलर्ट/एसएमएस अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी वेबसाइट livehindustan.com के करियर-> बोर्ड रिजल्ट्स-> बिहार बोर्ड-> बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स या 12वीं साइंस या 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लि कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां खबर आगे रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक भी देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result: ऑफिशियल वेबसाइट से पहले हिन्दुसतान पर देख पाएंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित करने की घड़ी करीब आती जा रही है। बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। लेकिन छात्रों की संख्या करीब 13 लाख होने के कारण बोर्ड की साइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसे में 12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर बाकी साइटों से पहले देख पाएंगे। छात्र रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लाइव हिन्दुस्तान को देखते रहें।
Bihar Board Inter Result 2023: यहां सिर्फ रोल नंबर से चेक कर सेकेंगे 12वीं कक्षा का रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के साथ अभ्यर्थी यहां livehindustan.com पर सिर्फ रोल नंबर से सबसे तेज और आसानी से चेक किए जा सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद यहां आपको हर साल की तरह 12वीं रिजल्ट का लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2023: रिजल्ट के बाद जारी होगा स्क्रूटनी शेड्यूल
बिहार इंटर रिजल्ट 2023 के प्राप्तांकों से जो छात्र संतुष्ट नहीं हों या जिनके कम नंबर आए होंगे उनके लिए अंक सुधार/स्क्रूटिनी के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इंटर परीक्षा 2023 स्क्रूटनी के लिए आवेदन कब-से-कब तक लिए जाएंगे इसका पूरा शेड्यूल रिजल्ट के बाद किसी दिन जारी किया जाएगा।
Bihar Board 12th Result: इंटर रिजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित किए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि कुछ घंटों के अंदर आज शाम तक 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की तिथि और समय आज शाम तक निश्चितत कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। राज्य स्तरीय सूची के अलावा जिलास्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की सूची जारी की जाएगी।
BSEB 12th Result 2023: क्या बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम
उम्मीद की जा रही है कि आज शाम बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की तिखि की घोषणा कर सकता है। स्टूडेंट्स का इंतजार कल मंगलवार को खत्म होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 कल जारी हो सकता है। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स, biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, secondary.biharboardonline.com पर अपडेट देख सकेंगे।
Bihar Board 12th Result 2023 : सिमुलतला आवासीय स्कूल पर नजर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के इंतजार के बीच सिमुलतला आवासीय स्कूल, जमुई पर भी सबकी नजरे हैं । इसे टॉपर फैक्टरी कहा जाता है। हर कोई जानना चाहता है कि इसका रिजल्ट कैसा आएगा। टॉपरों में इस स्कूल के काफी स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।
Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले पांच सालों में कब-कब जारी हुए
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले पांच सालों की तिथियां
2022 16 मार्च
2021 26 मार्च
2020 24 मार्च
2019 30 मार्च
2018 6 जून
Bihar Board 12th Result 2023 Kab Aayega : बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट कब आएगा
बिहार बोर्ड के सभी विद्यार्थी रिजल्ट जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट एक दो दिन में घोषित किये जाने की संभावा है। रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन की प्लानिंग कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result 2023 : रिजल्ट की डेट का ऐलान आज संभव
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट बहुत जल्द biharboardonline.bihar.gov.in , onlinebseb.in या results.biharboardonline.com पर घोषित होने जा रहा है। आज डेट का ऐलान हो सकता है।
Bihar Board Inter Result 2023 : जानिए पासिंग मार्क्स का नियम
बिहार बोर्ड इंटर में पास होने के लिए एक छात्र को प्रत्येक पेपर पर कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में कुछ अंकों से फेल हो जाता है तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है।
Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा आज हो सकती है
Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा आज हो सकती है। आज बिहार विद्यालय परीक्षा समति विज्ञप्ति जारी कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल शाम तक परिणाम घोषित हो सकता है।
Bihar Board BSEB 12th Result 2023: जल्द खत्म होगा बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतार
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 13 लाख छात्रों को जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। छात्र रिजल्ट डेट को लेकर लगातार इंटरनेट पर वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और कब आएगा 12वीं रिजल्ट ( Kab Aayega 12th Result) सर्च कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम लगातार लाखों छात्रों की निगाहें टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि कुछ ही घंटों में बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम की जानकारी साझा कर देगा।
Bihar Board 12th Result 2023: कितने बजे घोषित होगा रिजल्ट, आज अपडेट मिलने की उम्मीद
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 को लेकर लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज रिजल्ट जारी किए जाने टाइम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित कराई गई हैं। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद मैट्रिक रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।
Bihar Board 12th Result: स्ट्रीम वाइज देखें पिछले साल की 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
बीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) की टॉपर्स की लिस्ट नीचे दी गई है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022: आर्ट्स टॉपर्स के नाम
1. संगम राज
2. श्रेया कुमारी
3. रितिका रत्ना
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 साइंस टॉपर्स के नाम
1. सौरव कुमार,अर्जुन कुमार
2. राज कुमार
3. सेजल कुमारी
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 कॉमर्स के टॉपर्स के नाम
1. अंकित कुमार गुप्ता
2. विनीत सिन्हा, पीयूष कुमार
3. मुस्कान सिंह, अंजलि कुमारी
Bihar Board 12th Result 2023: जल्द जारी हो सकती है रिजल्ट की तारीख और समय
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परिणाम 2023 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीएसईबी जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है वह आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
Bihar Board 12th Result 2023:इस दिन से खत्म हुई थी मूल्यांकन प्रक्रिया
बीएसईबी अधिकारियों के मुताबिक बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 14 मार्च को पूरा कर लिया गया है। बीएसईबी बोर्ड ने बताया कि इस बार देश भर के सभी शिक्षा बोर्डों के सामने बिहार के छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Bihar Board 12th Result 2023: लगातार 5वें वर्ष सबसे पहले जारी हो रहे बिहार बोर्ड के परिणाम
पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड ने जिस तरह से मेहनत कर न सिर्फ नकल बिहीन परीक्षाएं सफलता पूर्वक आयोजित करा रहा है बल्कि सबसे तेजी से मूल्यांकन पूरा कर रिजल्ट घोषित कर रहा है उससे देश में बोर्ड की छवि बेहतर हुई है। इस बार बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी कर 5वें साल लगातर सभी बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 50 दिनों से कम समय में परीक्षा परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
Bihar Board Inter Result 2023: 12वीं कक्षा के टॉपरों को मिलेगा नगद इनाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का ऐलान बहुत ही जल्द किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से बिहार बोर्ड समेत कई बोर्ड अपने यहां के टॉपर्स छात्रों को पुरस्कृत करते हैं। ऐसे में खबर है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र को एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार और एक लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा। 12वीं रिजल्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र को 75,000 रुपये और लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह पुरस्कार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपरों को दिया जाएगा।
रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए छात्र कराएं अपना रजिस्ट्रेशन:
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट livehindustan.com पर भी आसानी से देखा चेक किया जा सकेगा। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।