CGBSE CG Board exam date 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम ( Chhattisgarh 10th,12th Exam 2023 Date Sheet) अनुसार क

CGBSE CG Board exam date 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम ( Chhattisgarh 10th,12th Exam 2023 Date Sheet) अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 2 मई 2023 तक चलेंगी, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 26 मार्च से 2 मई तक चलेंगी। एग्जाम डेटशीट sos.cg.gov.in पर जाकर चेक की जा सकती है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12:15 है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं की डेटशीट के साथ फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा एग्जाम (फर्स्ट व सेकेंड ईयर) का शेड्यूल भी जारी किया है। स्टूडेंट्स को परीक्षा से 10 मिनट पहले पहुंचना होगा और प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 8.35 से 8.45 तक का समय दिया जाएगा।
जनवरी 2023 में कक्षा 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी। छात्र अपने स्कूलों से अपने प्रैक्टिकल की डेट पता कर सकते हैं।