GK Quiz 2023 Update
आज हम आपको उन सभी प्रश्नों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो किसी ने किसी परीक्षा में अवश्य पूछे जाते हैं हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से उन सभी व्यक्तियों के उपनाम के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो किसी ना किसी एग्जाम में पूछे जाने की संभावना है। यदि आप इस प्रकार के प्रश्नों को पढ़ लेंगे तो आपके आने वाले परीक्षा में बहुत आसानी होगी
आज का सवाल : बिहार का गांधी किस महापुरुष को कहा जाता है ?
इस सवाल का जवाब आप सबसे नीचे देख सकते हैं।
सवाल : किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को लिटिल मास्टर कहा जाता है ?
जवाब : सुनील गावस्कर को
सवाल : किस क्रांतिकारी को नेताजी कहा जाता है ?
जवाब : सुभाष चंद्र बोस को
सवाल : राजस्थान का गांधी किसे कहा जाता है ?
जवाब : गोकुल भाई भट्ट को
सवाल : भारत का नेपोलियन किस शासक को कहा जाता है ?
जवाब : समुद्रगुप्त को
सवाल : किस शासक को मैसूर का शेर कहा जाता है ?
जवाब : टीपू सुल्तान को
सवाल : गुरुदेव किस महापुरुष का लोकप्रिय उपनाम है ?
जवाब : रवींद्रनाथ टैगोर
सवाल : लाेह पुरुष किस व्यक्ति का उपनाम है ?
जवाब : सरदार वल्लभ भाई पटेल
आज का जवाब : डॉ राजेंद्र प्रसाद