LPG Price Cut: 1 नवंबर से गैस सिलेंडर सस्ता, बिहार चुनाव से पहले कीमत ₹5 घटी

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की रिवाइज्ड कीमत राजधानी दिल्ली में 1590.50 रुपये है।

LPG Cylinder Price Cut: देश में 1 नवंबर से LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं। हालांकि यह कटौती 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में हुई है। यह सिलेंडर 5 रुपये सस्ता हो गया है। नई दर 1 नवंबर 2025 से लागू है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की रिवाइज्ड कीमत राजधानी दिल्ली में 1590.50 रुपये है। पहले यह 1595.50 रुपये थी। 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर यानि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। ताजा कटौती के बाद 1 नवंबर से कमर्शियल LPG की नई कीमत मुंबई में 1542 रुपये, कोलकाता में 1694 रुपये और चेन्नई में 1750 रुपये हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, पटना में अब 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1876 रुपये, नोएडा में 1876 रुपये, लखनऊ में 1876 रुपये, भोपाल में 1853.5 रुपये और गुरुगाम में 1607 रुपये में मिलेगा।

अपने दोस्तों को भेजे

Leave a Comment