MP Board 5th, 8th Datsheet 2025: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं की कक्षा समय सारणी जारी कर दी गई है। छात्र अपनी समय सारणी को यहां से देख सकते हैं छात्रों को समय सारणी डाउनलोड करने की यहां पर डायरेक्ट लिंक भी दी गई है।

MP Board 5th, 8th Datsheet 2025: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। 5वीं की परीक्षा 1 मार्च को और 8वीं की परीक्षा 5 मार्च को समाप्त 2025 होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक में होंगी। कुल ढाई घंटे का एग्जाम होगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा मिलेगी। प्रथम भाषा के रूप में हिंदी/ उर्दू/ मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा।

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं टाइम टेबल 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं परीक्षा 2025 टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। डेट शीट पीडीएफ मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एमपीबीएसई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र टाइम टेबल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

घोषित तिथियों के अनुसार, एमपी कक्षा 1 और कक्षा 8 की परीक्षा 2025 24 फरवरी, 2024 से आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षाएं 1 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी, जबकि एमपी कक्षा 8 की परीक्षा 2025 5 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – educationportal.mp.gov.in पर एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं टाइम टेबल पीडीएफ 2025 की पूरी जांच कर सकते हैं।

8वीं कक्षा का टाइम टेबल ( MP Board 8th Class Time Table 2025 )

परीक्षा तिथि विषय

24 फरवरी, 2025 – प्रथम भाषा : सहायक वाचन सहित हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी

25 फरवरी, 2025- गणित या संगीत (केवल दृष्टि बाधितों के लिए))

28 फरवरी, 2025 – विज्ञान

1 मार्च, 2025 – सामाजिक विज्ञान

4 मार्च, 2025- दूसरी भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी /उर्दू /मराठी है) या

हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

5 मार्च, 2025- तीसरी भाषा: संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का टाइम टेबल (MP Board Class 5th Time Table 2025)

परीक्षा तिथि विषय

24.02.2025 प्रथम भाषा: हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी

25.02.2025 गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु)

27.02.2025 अतिरिक्त भाषा: हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी

28.02.2025 पर्यावरण अध्ययन

01.03.2025 द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है)

हिन्दी ((जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

Article Name 👉MPBSE 5th & 8th Time Table
Official Website 👉https://educationportal.mp.gov.in/Default.aspx
TimeTable Link 👉https://educationportal.mp.gov.in/Public/Pages/View_Circular.aspx?id=OTA0MTI=

एमपी बोर्ड ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

10वीं-12वीं की स्टेट और सेंट्रल बोर्ड की परीक्षाओं में अब सिर्फ दो माह का समय बचा है। ऐसे में परीक्षाओं से जुड़े डाउट क्लियर करने के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 शुरू किया है। इस पर छात्र और उनके परिजन सुबह 8 से रात 8 बजे तक कॉल कर गाइडेंस ले सकते हैं।

अपने दोस्तों को भेजे

Leave a Comment