रेलवे ग्रुप डी रिफंड फीस : जिन विद्यार्थियों ने रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम दिया था और वह एग्जाम में सिलेक्शन नहीं ले पाए अब उनको रेलवे बोर्ड द्वारा रिफंड जारी किया जाएगा रिफंड में आपको ₹400 की राशि वापस की जाएगी जिसके लिए आप अपने खाते को रेलवे की वेबसाइट पर अपडेट कर सकते हैं या आपका जो खाता दिया गया था वह चालू है तो आपको उसमे डिफाइंड प्राप्त हो सकता है
RRB Group D Fee Refund 2023 रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक करोड़ उम्मीदवारों वाली आरआरसी लेवल 1 भर्ती (RRC CEN 01/2019) के लिए आवेदन के समय उम्मीदवारों से लिए गए अधिकतम 500 रुपये शुल्क की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
RRB Group D Fee Refund 2023: रेलवे में 1 लाख से अधिक पदों वाली भर्ती (RRC CEN 01/2019) के लिए आवेदन किए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन किए और बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों से लिए गए शुल्क की वापसी किए जाने की प्रक्रिया कर दी गई है। बोर्ड द्वारा इस सम्बन्ध में वीरवार, 13 अप्रैल को जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अपने बैंक खाते का विवरण 30 अप्रैल तक अपडेट कर लें ताकि शुल्क वापसी पर राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा सके। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों से 500-500 रुपये और एससी/एसटी / दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों से 250 रुपये शुल्क लिया था।
RRB Group D Fee Refund 2023: कहां और कैसे करें बैंक खाते को अपडेट?
ऐेसे में उम्मीदवारों को शुल्क वापसी हेतु अपने बैंक खाते के विवरणों को ऑनलाइन अपडेट करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार अपने सम्बन्धित जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करें और फिर आरआरसी लेवल 1 भर्ती सेक्शन में जाएं। इस सेक्शन में दिए गए लिंक से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म-तिथि और स्क्रीन पर दिए गए कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपने बैंक खाते के विवरण को अपडेट कर सकेंगे।
RRB Group D Fee Refund 2023: आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराते समय भरे गए शुल्क की भी वापसी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा के आयोजन के बाद अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी करते हुए इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया था। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों से शुल्क लिए गए थे। अब बोर्ड ने इस शुल्क की भी वापसी करने के घोषणा की है, लेकिन यह शुल्क सिर्फ उन्ही उम्मीदवारों को वापस किए जाएंगे, जिनकी आपत्तियां सही पाई गईं थीं।