SSC GD Cutoff List 2023
एसएससी जीडी 2023 का रिजल्ट इसी सप्ताह में किसी भी दिन जारी किया जा सकता है रिजल्ट जारी होने से पहले सभी छात्रों के मन में यह विचार आ रहे हैं कि इस बार फिजिकल के लिए क्या कटऑफ जाने वाली है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से जानकारी देने वाले हैं कि फिजिकल की मेरिट लिस्ट कितनी जाने की संभावनाएं हैं इसकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।
आप सभी छात्र जानते होंगे कि जब विद्यार्थियों को यह जानकारी प्राप्त हो जाते हैं कि उनके परीक्षा में कितने प्रश्न सही हुए हैं तो उसके बाद वह यह जानने की कोशिश करते हैं कि उनके कट ऑफ क्या जाने की संभावनाएं हैं आज हम आपको जानकारी देंगे कि किस जाति की कट ऑफ क्या जाने की संभावनाएं हैं। एसएससी आयोग द्वारा 28 मार्च 2023 को एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि जीडी कांस्टेबल 2023 के फिजिकल 15 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएंगे लेकिन अभी तक कुछ छात्रों ने फिजिकल की तैयारी शुरू नहीं की है क्योंकि वह यह जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि इस बार फिजिकल के लिए कितनी मेरिट जा सकती है।
मेरिट लिस्ट 2023 अपडेट
आप सभी छात्र जानते होंगे कि एसएससी आयोग द्वारा जीडी 2023 की आंसर शीट 18 फरवरी को जारी कर दिए गए थी। आंसर शीट जारी होने के बाद सभी छात्रों ने अपने प्रश्नों का आकलन कर लिया था अब सभी छात्र कट ऑफ लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि एसएससी जीडी 2023 की कट ऑफ लिस्ट अप्रैल माह में जारी होने की संभावनाएं हैं। मेरिट लिस्ट रिजल्ट जारी होने के 1 या 2 दिन बाद जारी कर दी जाएगी। जैसे ही आप की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी हम आपको इसी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दे देंगे।
Physical Category Wise Merit List 2023
हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि इस बार फिजिकल के लिए मेरिट लिस्ट कितनी जाने की संभावनाएं है इसकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं कुछ सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिल रही है कि इस बार फिजिकल के लिए मेरिट कम जाने की संभावना है। यदि आप के नीचे दिए गए सूची के अनुसार अंक है तो आप अपने फिजिकल की तैयारी में लग जाइए।
Category | Cutoff |
General | 56 – 58 |
EWS | 55 – 57 |
OBC | 53-56 |
SC | 51-53 |
ST | 48-50 |
मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें
यदि आप मेरिट लिस्ट 2023 डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके जीडी कट ऑफ लिस्ट 2023 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद आपको वहां पर जीडी कट ऑफ लिस्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी राज्यों की कट ऑफ लिस्ट 2023 खुलकर आ जाएगी आप उसमें अपने राज्य की कटऑफ देख सकते हैं।
आप कट ऑफ लिस्ट की पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
रिजल्ट कब घोषित होगा ?
एसएससी जीडी 2023 का रिजल्ट अप्रैल माह के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावनाएं हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। आप उसमें यह देख सकते हैं कि किस जाति की कितने अंक पर कट ऑफ गई है। यह सब जानकारी आप कट ऑफ लिस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही आप का रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा हम आपको जानकारी दे देंगे।