SSC GD Physical Admit Card
जो विद्यार्थी एसएससी जीडी 2023 की CBT परीक्षा में पास हो गए हैं। वह सभी विद्यार्थी अपने फिजिकल एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 के फिजिकल प्रारंभ होने में अब ज्यादा समय नहीं है क्योंकि 24 अप्रैल 2023 से फिजिकल प्रारंभ हो जाएंगे। उनका एडमिट कार्ड किस दिनांक को जारी होगा एवं उनके फिजिकल किस दिनांक से प्रारंभ होने वाले हैं इसकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।
फिजिकल कब से प्रारंभ होगे
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र अपने फिजिकल का इंतजार कर रहे हैं हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि एसएससी आयोग द्वारा 12 अप्रैल 2023 को एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि जीडी कांस्टेबल 2023 के फिजिकल 24 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएंगे। सभी विद्यार्थी अपने फिजिकल की तैयारी में लग गए हैं। फिजिकल प्रारंभ होने से पहले आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जाता है आपका एडमिट कार्ड किस दिनांक को जारी होगा इसकी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल 2023 का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी कर दिया गया है रिजल्ट जारी होने के बाद आप सभी छात्र अपने फिजिकल एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि जीडी के फिजिकल 24 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएंगे फिजिकल प्रारंभ होने से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है जिसके माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हो जाती है कि आपका फिजिकल किस दिनांक को किस स्थान पर है। एडमिट कार्ड के माध्यम से ही विद्यार्थियों को फिजिकल सेंटर के अंदर अनुमति दी जाती है जिन विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड नहीं होता उन विद्यार्थियों को फिजिकल के लिए अनुमति नहीं दी जाती है इसलिए आप सभी एसएससी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट अवश्य निकलवा ले। कुछ न्यूज़ चैनलों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि जीडी कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी होने की संभावनाएं हैं जैसे ही आपका एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा हम आपको इसी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दे देंगे।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
यदि आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.nic.in) लिखकर सर्च करना है।
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट खुल कर आ जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आपको वहां पर जीडी कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
उस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने दूसरा पेज ओपन हो जाएगा जहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर , जन्मतिथि, कैप्चा कोड आदि जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल कर आ जाएगा जिसमें आपकी सभी जानकारी दी गई होगी।
आप अपने एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।