UP Board Result 2023
आप सभी विद्यार्थी जानते होंगे कि यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च 2023 तक चली थी परीक्षा समाप्त होने के बाद यूपी बोर्ड द्वारा 18 मार्च 2023 से परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था सभी परीक्षक परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन जल्द से जल्द कर रहे हैं क्योंकि यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट इस बार जल्द घोषित होने की संभावना है।
UP Board 10th, 12th Result 2023: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 70% कॉपियां एक सप्ताह में जांची जा चुकी हैं। कुल 3 करोड़ कॉपियों में से शनिवार तक 2,36,51,456 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। कई विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन समाप्ति की ओर है। शनिवार को प्रदेशभर के 258 मूल्यांकन केंद्रों पर 80 से अधिक परीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बोर्ड भी मूल्यांकन पर नजर रखे हुए है और सभी केंद्रों पर परीक्षक जल्द से जल्द परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित हो सके।
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन जिस तेजी से हो रहा है उसमें निर्धारित समय से पहले ही यह कार्य समाप्त होने की संभावना है। वैसे कुछ विषयों संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र आदि कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्ति की ओर है। कुछ विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार तक समाप्त हो जाएगा। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की प्रगति बेहतर है। परीक्षक इस कार्य में पूरे मनोयोग से सहयोग कर रहे हैं। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होते ही परीक्षाफल की तैयारी शुरू हो जाएगी।
रिजल्ट कब घोषित होगा ?
यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा समाप्त होने के बाद जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वह सभी छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त नहीं हुआ है जैसे परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त होगा उसके बाद यूपी बोर्ड के परीक्षक द्वारा रिजल्ट को तैयार करने में लग जाएंगे उसके बाद यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जानकारी मिल रही है कि यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट इस बार जल्द जारी होने की संभावना है।
UP Board Result कैसे डाउनलोड करें
यदि आप यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आप अपना रिजल्ट किस प्रकार चेक कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।
आपको सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट : upmsp.edu.in
आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आपको वहां पर डाउनलोड कर लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने दूसरा पेज ओपन होगा जहां आपको अनेक सारे लिंक दिखाई देगे आपको यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 वाले लिंक पर क्लिक करना है।
जैसे आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने दूसरा पेज ओपन हो जाएगा जहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, स्कूल कोड, कैप्चा कोड आदि जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp .edu.in |
रिजल्ट दिनांक | मई 2023 |
परीक्षा समाप्त | 4 मार्च 2023 |
सत्र | 2022-23 |
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद ,उत्तर प्रदेश ,प्रयागराज |
UP Board 10th/12th Result 2023
आप सभी विद्यार्थी जानते होंगे कि यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा में कई लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। सभी विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट को लेकर कोई भी दिनांक घोषित नहीं किया है जैसे ही आप का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होगा हम आपको इसी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दे देंगे आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिए। हमारी वेबसाइट पर सभी बोर्ड के रिजल्ट के बारे में जानकारी दी जाती है।