UP PET Admit Card 2023
जो विद्यार्थी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे वह सभी विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे उन सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जानकारी मिल रही है कि एडमिट कार्ड आज या कल में किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होंगे वह सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं एवं आपके एडमिट कार्ड किस दिनांक तक जारी होने की संभावना है। इसकी जानकारी आप इस पोस्ट के माध्यम से देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा ?
आप सभी विद्यार्थी जानते होंगे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर 2023 को कराई जाएगी जो भी छात्र इस वर्ष परीक्षा में शामिल होंगे वह सभी विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है जिन विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड नहीं होता उन विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाता है। इसलिए आप सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड आवश्यक डाउनलोड कर ले न्यूज़ चैनलों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि 20 अक्टूबर 2023 से पहले आपका एडमिट कार्ड किसी भी दिनांक को जारी किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
यदि आप ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको UP PET Admit Card 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा जहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर ,जन्मतिथि ,कैप्चा कोड आदि जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल कर आ जाएगा।
आप अपने एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट अवश्य निकलवा ले।
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा |
परीक्षा दिनांक | 28 /29 अक्टूबर 2023 |
एडमिट कार्ड अपडेट | जल्द जारी होगा |
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.ac.in |