UP PET Admit Card 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा हर वर्ष प्रारंभ की जाती है इस परीक्षा में जो विद्यार्थी शामिल होंगे वह विद्यार्थी ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व अन्य परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में भाग ले सकते हैं। सभी विद्यार्थी अपने परीक्षा एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि आयोग द्वारा एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा क्योंकि एडमिट कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को यह जानकारी प्राप्त हो जाते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में किस पाली में होने वाली है। आप अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार यूपीएसएसएससी आयोग द्वारा जल्द जारी किया जा सकता है। यह सब जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से चेक कर सकते हैं। परीक्षा प्रारंभ होने से 10 से 15 दिन पहले आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है।
आप सभी विद्यार्थियों को जानकारी होगी कि इस बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में लगभग 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया है आवेदन समाप्त होने के बाद सभी विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा दिनांक 28 व 29 अक्टूबर 2023 घोषित कर दी गई है इसलिए आप सभी विद्यार्थी अपनी प्रारंभ की पात्रता परीक्षा की तैयारी ठीक प्रकार से कर रहे हैं क्योंकि परीक्षा प्रारंभ होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा ?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है क्योंकि एडमिट कार्ड के माध्यम से ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर शामिल किया जाता है। जिन विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड नहीं होता उन विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाता है। इस बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में पिछले वर्ष की अपेक्षा कम विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। इसलिए आप सभी विद्यार्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर ले न्यूज़ चैनलों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि 12 अक्टूबर 2023 के बाद आपका एडमिट कार्ड किसी भी दिनांक को जारी किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
यदि आप प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट : upsssc.gov.in
आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको UP PET Admit card 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उसे लिंक पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपके सामने दूसरा पेज ओपन हो जाएगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड आदि जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
आप अपने एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट अवश्य निकलवा ले
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता टेस्ट |
परीक्षा दिनांक | 28 ,29 अक्टूबर 2023 |
एडमिट कार्ड अपडेट | जल्द जारी होगा |
Post Name | UP PET Admit Card Highlight |